{"_id":"5ae4c0a74f1c1b85028b70d6","slug":"1524940967912-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक पूरा नहीं करने वाले धराए 12 स्कूली वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक पूरा नहीं करने वाले धराए 12 स्कूली वाहन
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा शनिवार को नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर मानक पूरा नहीं करने वाले स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरन मानक पूरा नहीं करने वाले कुल 12 वाहनों को पकड़ा गया। जिसमें से रजिस्ट्रेशन नहीं रहने पर दो वाहनों को थाना लाइन बाजार में बंद कराया गया। जबकि फीटनेस नहीं रहने पर 10 वाहनों का चालान किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सौरभ कुमार व पीटीओ मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को मानक पूरा नहीं करने वाले स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान दोनों अधिकारी सबसे पहले कोतवाली चौराहे के पास स्कूली वाहनों की जांच की। इसे बाद सिपाह, रोडवेज, खरका कोलोनी व लाइन बाजार आदि स्थानों पर पहुंचकर स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान मानक विहीन चल रहे 12 स्कूली वाहनों की पकड़ा। रजिस्ट्रेशन नहीं रहने पर दो वाहनों को थाना लाइन बाजार में बंद कराया गया। जबकि फीटनेस नहीं रहने पर 10 वाहनों का चालान किया गया।पीटीओ मानवेंद्र सिंह ने कहा कि यह अभियान चलता रहेगा। सभी वाहन मालिक व स्कूल संचालक वाहनों का मानक पूरा कर लें। ऐसा नहीं होने पर उनके विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान वाहन मालिकों व स्कूली संचालकों में हड़कंप मचा रहा।