{"_id":"5ae220514f1c1b64098b6a19","slug":"152476885013-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने लिया यातायात नियमों का पालन करने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने लिया यातायात नियमों का पालन करने की शपथ
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत गुरुवार को सुबह प्रार्थना के समय स्कूल में बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एवं प्रवर्तन सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने जनक कुमारी इंटर कालेज में 1400 बच्चों को शपथ दिलाई।
एआरटीओ सौरभ कुमार ने बताया कि 29वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों में प्रार्थना के समय ही बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने शपथ ली कि हम यातायात संबंधी समस्त नियमों का पालन करेंगे, बिना 18 वर्ष की आयु पूर्ण किए, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किए किसी वाहन का संचालन नहीं करेंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। उन्होंने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि अपने माता पिता को बिना हेल्मेट वाहन न चलाने दें तथा यदि चार पहिया वाहन है तो बिना सीट बेल्ट बांधे वाहन का संचालन न करने दें। मालकर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा जनपद के सेंट जांस स्कूल सिद्दीकपुर में 1250 बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। एआरएम जौनपुर केसरी नंदन ने सेंट पैट्रिक स्कूल पचहटियां में 1300 बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई, उपरोक्त शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शिक्षकों सहित बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। शपथ ग्रहण के बाद बच्चों को बताया गया कि स्वयं के साथ-साथ अपने घर एवं पास पड़ोस के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन के लिए प्रेरित करें।