{"_id":"5ac3d5494f1c1bf0618b55b1","slug":"152278356618-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन गांवों में सप्ताह भर से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन गांवों में सप्ताह भर से बिजली आपूर्ति ठप
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। शुक्रवार को आई तेज आंधी और तूफान के कारण सोंगर उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों की बिजली आपूर्ति अभी तक ठप है। कहीं तार टूटा है तो कहीं तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से कई गांवों में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। नगर और बादशाही तथा अहिरो परशुरामपुर उपकेंद्र की आपूर्ति तो 24 घ्रंटे बाद चालू हो गई लेकिन सोंगर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र के दर्जनों गांव की बिजली गुल है।
मंगलवार तक गांव में बिजली नहीं पहुंची। क्षेत्र के जैगहा, बीबीपुर, पोरई खुर्द, पोरई कलां, अब्बोपुर, लखमापुर, बरंगी, सोंगर, मुस्तफाबाद, भदैला,आदि दर्जनों गांवों में आज भी अंधेरा पसरा है। बीते शुक्रवार की शाम तेज आंधी आई थी जिसके कारण विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। जो आज तक व्यवस्थित नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले तो पर्याप्त मात्रा में मिट्टी का तेल मिल जाता था। जिससे बिजली न रहने पर लालटेन, ढिबरी जला कर उजाला करके काम चला लिया जाता था लेकिन आज ये नौबत है कि पर्याप्त मात्रा में न तो बिजली ही मिल पा रही है न तो केरोसिन। जिससे अंधेरे में रात गुजारने के लिए विवश हैं। बिजली विभाग के एसडीओ सुनील कुमार का कहना है कि स्टाफ की कमी की वजह से काम नही हो रहा है। शीघ्र ही ठीक कर लिया जाएगा।