{"_id":"5ac3d5464f1c1bbb618b54d3","slug":"152278356320-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। अपना दल एस की बैठक मंगलवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में हुई। जिसमें संगठन को मजबूत बनाते हुए मिशन 2019 में अभी से जुट जाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव पप्पू माली ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किए बिना लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है। कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। उनके बल पर ही पार्टी आगे बढ़ती है। इसके पहले पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें डा.रमाशंकर पटेल को जिला महासचिव, अनुज विक्रम सिंह को व्यापार मंच का जिलाध्यक्ष, राजेश तिवारी को जफराबाद विधानसभा का महासचिव, दिनेश्वर यादव टाटा को प्रबुद्घ मंच का जिला महासचिव, पंडित अतुल कुमार शर्मा एडवोकेट को बदलापुर विधानसभा का उपाध्यक्ष, अनिल को सदर विधानसभा का अध्यक्ष व अजय कुमार पटेल को मड़ियाहूं विधानसभा का अध्यक्ष,विजय शंकर प्रजापति को युवा मंच का उपाध्यक्ष चुना गया है। बैठक में चंद्रशेखर पटेल, लालबहादुर पटेल, राजमणि पटेल, डा. नरेंद्र पटेल, अनिल पटेल, विनोद यादव, छोटेलाल पटेल, अच्छेलाल पटेल आदि उपस्थित रहे।