{"_id":"5ac3d5444f1c1bd9618b55ed","slug":"15227835617-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी में खाली स्थानों व सड़कों के किनारे फेके जा रहे कचरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी में खाली स्थानों व सड़कों के किनारे फेके जा रहे कचरे
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर। नगरपंचायत में पर्याप्त कूड़ेदान नहीं रखे गए हैं। कूड़ा निस्तारण की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इससे जगह-जगह कचरा बिखरा हुआ है। खाली प्लाट, सड़कों के किनारे कचरा डंप किया जा रहा है, जिसके चलते दुर्गंध से लोगों को जीना मुहाल हो गया है।
बदलापुर नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं। इन वार्डों से प्रति दिन सात मीट्रिक टन कचरा निकलता है। वार्डों में मात्र 23 कूड़ेदान रखे गए हैं, जो पर्याप्त नहीं हैं। सफाई कर्मी तैनात हैं लेकिन झाड़ू लगाते दिखते नहीं हैं। कचरा निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। कूड़ा आबादी के बीच खाली स्थानों व सड़कों के किनारे फेंका जा रहा है। वार्ड नंबर सात के सभासद विनोद शर्मा , वार्ड नंबर 13 के सभासद मुहम्मद नईम , वार्ड संख्या नौ के सभासद प्रिंसी विश्वकर्मा , वार्ड नंबर आठ के सभासद हरिश्चंद्र विश्वकर्मा व वार्ड नबर 12 के सभासद लक्ष्मीनारायण पांडेय ने कहा कि कई बार वार्डों में कूड़ादान रखने व कचरा निस्तारण की मांग की गई थी लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हुई।
कचरा निस्तारण करने के लिए जमीन की उपलब्धता कराने के लिए एसडीएम को पत्र लिखा गया है । जमीन उपलब्ध होते ही कचरा निस्तारण की व्यवस्था कराई जाएगी। शीघ्र ही वार्डो में 40 और कंटेनर रखवाया जाएगा।- कृष्णचंद, प्रभारी ईओ, नगर पंचायत बदलापुर