{"_id":"5ac3d4544f1c1bd4618b5468","slug":"1522783321157523-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7523 पात्र किसानों के एनपीए खाते नहीं है आधार से लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7523 पात्र किसानों के एनपीए खाते नहीं है आधार से लिंक
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के 11 हजार किसानों के एनपीए कृषि ऋण खातों का कर्ज माफ होना है। इसके लिए खातों को आधार से लिंक कराया जा रहा है। अभी
7523 पात्र किसानों ने ऐसे खातों को आधार से लिंक नहीं कराया है। आधार से लिंक नहीं होने वाले खातों का कर्ज माफ नहीं होगा।
फसली ऋण मोचन योजना के तहत जिले में पहले चरण में मार्च 2016 से पहले बिना एनपीए खाता वाले 62 हजार 500 किसानों का ऋण माफ किया जा चुका है। कृषि विभाग अब एनपीए हो चुके कृषि ऋण खातों का कर्ज माफ करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विभाग ने बैंकों से एनपीए खातों की सूची ली तो पता चला कि 11 हजार किसानों के खाते एनपीए हो चुके हैं। जांच के बाद इन बैंकों से इन खातों के बकाए की मांग तैयार की जाएगी। इसके लिए खाताधारकों का विवरण जुटाया जा रहा है। मगर अब तक 3477 एनपीए हो चुके खातों को ही किसानों ने आधार से लिंक कराया है और उनका ऋण माफी का डिमांड जनरेट हो सका है। शेष 7523 किसानों का फसली ऋण माफ करने के लिए बैंक द्वारा डिमांड जनरेट अभी तक नहीं किया जा सका है क्योंकि इनके खाते आधार से लिंक नहीं है।
12 हजार किसानों ने की आनलाइन शिकायत
जौनपुर। जिले में 12 हजार किसानों ने ऋण माफ नहीं होने की आनलाइन शिकायत की है। किसानों ने सब कुछ ठीक होने के बाद भी ऋण माफ नहीं करने की शिकायत की है। उन्होंने बैंकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इसमें अभी तक एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया है।
जिले में 7523 एनपीए खाताधारक किसानों ने तक फसली ऋण खाते से आधार लिंक नहीं कराए हैं। ऐसे किसान शीघ्र खाते से आधार लिंक करा दें। ऐसा नहीं करने पर उनका फसली ऋण माफ नहीं हो पाएगा। वे लाभ पाने से वंचित हो जाएंगे। आनलाइन शिकायतों की जांच कराकर निस्तारण करने का कार्य किया जा रहा है।-अमित कुमार चौबे, जिला कृषि अधिकारी