{"_id":"5ac27e264f1c1bd6618b5181","slug":"152269572312-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी दें गुरुजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी दें गुरुजन
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सोमवार को विद्यालयों में नया सत्र शुरू हो गया। बच्चे चहकते हुए पड़ने पहुंचे। नई किताब, कापियां, बस्ते और नया उत्साह देखते बन रहा था। जो बच्चे स्कूल नहीं जा सके उनको प्रेरित करने के लिए जिले भर में स्कूल चलो रैलियां निकाली गईं।
त्रिलोचन महादेव स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर सोमवार को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी व जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने स्कूल चलो अभियान की रैली को झंडी दिखाई। डीएम ने कहा कि शिक्षक स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बनाए और अधिक अधिक नामांकन कराएं। इस वर्ष पचास हजार से अधिक बच्चों का नामांकन होना चाहिए। बीएसए राजेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले सत्र में 20 हजार से अधिक बच्चों का नामांकन हुआ था। अबकी प्रत्येक विद्यालय 10 बच्चे बढ़ाएं तो 40 हजार बच्चे बढ़ जाएंगे। समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन करें। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय त्रिलोचन महादेव की छात्राओं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। संचालन मोहम्मद असलम ने किया।
मुंगराबादशाहपुर के पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय गारियांव में प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह पटेल व प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजीव रत्नम तिवारी रैली को हरी झंडी दिखाई। अंबिका प्रसाद यादव, प्रेम चंद, अरविंद तिवारी, महेश यादव, चम्पा मौर्य ,ओम प्रकाश मौर्य, एसएमसी अध्यक्ष रामादेवी शुक्ल, शिव कुमारी मौर्य आदि अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय थानागद्दी की प्रधानाचार्या नीलम सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने रैली निकाली, जो नाऊपुर, जखियां, पुरानी बाजार,तिसिया होते वापस विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। अंजना शुक्ल, प्रियंका, सरिता अनिल सेठ, अशोक यादव आदि शामिल रहे।