फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शिया धर्मगुरु मौलाना महमूदूल हसन खां का निधन

शिया धर्मगुरु मौलाना महमूदूल हसन खां का निधन

Mon, 02 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
शिया धर्मगुरु मौलाना महमूदूल हसन खां का निधन

विज्ञापन
जौनपुर। शिया धर्मगुरु नासिरिया अरबी कालेज के पूर्व प्राचार्य व शिया जामा मस्जिद के पूर्व पेश इमाम मौलाना महमूदूल हसन खां का रविवार को लखनऊ के मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान इंतकाल हो गया। वे 80 वर्ष के थे और विगत चार दशक पूर्व जौनपुर जिले में आकर नासिरिया अरबी कालेज के प्राचार्य का पद संभाला था।

सुल्तानपुर जिले के अमहट गांव निवासी मौलाना महमूदूल को सोमवार को सुबह 10 बजे उनके गांव में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। उनके निधन से समाज के सभी वर्ग आहत है और अपनी शोक संवेदना प्रकट करने पहुंच रहा है। मौलाना कल्बे जव्वाद लखनऊ, मौलाना यासुब अब्बास लखनऊ, मौलाना सफदर हुसैन जैदी, मौलाना फजले मुमताज, मौलाना इस्लामी, मौलाना तनवीर खान, व्यापार मंडल अध्यक्ष इंदू सिंह, प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान, भाजपा नेता दिनेश सिंह बब्बू, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सिराज मेंहदी, नजमुल हसन नजमी, डॉ. अलमदार नजर, फैसल हसन तबरेज ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed