{"_id":"5ab548984f1c1b094a8b6e50","slug":"15218302952-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम खुले में शौच कर रहे लोगों को पहनाया माला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम खुले में शौच कर रहे लोगों को पहनाया माला
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी स्वच्छताग्रहियों के साथ शुक्रवार की सुबह सद्भावन पुल के पास पहुंचे और गोमती तट पर खुले में शौच कर रहे लोगों का माल्यार्पण कर उनसे स्वच्छता की अपील की।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर को खुले में शौच मुक्त करने के क्रम में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने अन्य अधिकारियों के साथ नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ शुक्रवार की सुबह छह बजे सद्भावना पुल पहुंचे। कई लोग खुले में शौच करते मिले। डीएम ने शौच कर रहे लोगों को माला पहनाया। इस दौरान उनको खुले में शौच नहीं करने और शौचालय का प्रयोग नहीं करने की अपील की। डीएम ने कहा कि जिनके घर शौचालय नहीं है। ऐसे लोग आवेदन कर अपने घर शौचालय बनवा लें। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर क्षेत्र में घर-घर शौचालय बनाने का कार्य किया जा रहा है। शौचालय बनवाने के लिए लाभार्थियों को सरकार द्वारा आठ हतार रुपया प्रोत्साहन धनराशि के रुप में दिया जा रहा है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से सभी आवेदन पत्रों का सत्यापन कर शौचालय बनवाने ओर इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने खुले में शौच कर रहे लोगों को माला पहनाने के बाद घाटों पर पड़े कूडों को देख अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाए। साथ ही स्वयं कूड़ा उठाने लगे। इसके बाद वहां अन्य उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी कूड़ा उठाना शुरु कर दिया। इसके बाद डीएम का काफिला सब्जी मंडी पहुंचा । यहां पर भी गंदगी का अम्बार देखकर नाराजगी जताए। उन्होने सभी दुकानदारो से साफ सफाई रखने की अपील की।