{"_id":"5ab3fe924f1c1b8c778b7316","slug":"15217458089-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओ प्लांट संचालकों पर होगी कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओ प्लांट संचालकों पर होगी कार्रवाई : डीएम
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने आरओ प्लांट संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश मातहतों को दिया है। उन्होंने कहा है कि नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि जो भी एलईडी लाइट लगायी जाए उसकी गुणवत्ता परख लिया जाए। लाइट अच्छी एवं उच्च ब्रांड की होनी चाहिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को देर शाम डीएम 14 वॉ वित्त आयोग की बैठक को संबोधित कर रहे थे। नाली, सफाई, पानी की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि अवशेष कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करा लें और जगह-जगह पर हाई मास्क की भी व्यवस्था की जाय। डीएम ने पूछा कि किसकी अनुमति से आरओ प्लांट बिना किसी लाइसेंस के संचालित हो रहे है। ऐसे आरओ प्लाटं संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश नगरपालिका के ईओ को उन्होंने दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत मिली है कि कई सफाई कर्मी दूसरे कार्यो में व्यस्त रहते है। ऐसे में सभी वार्डो में सफाई कर्मचारियों की बायामैट्रिक से उपस्थिति दर्ज करायी जाय। नगरपालिका के तहत जो भी कार्य किये जा रहे है। उनकी कार्य से पहले, कार्य के मध्य व कार्य के पूर्ण होने के उपरान्त की तस्वीर दी जाए। जिलाधिकारी ने गांधी चौराहे का सुन्दरीकरण कराने का निर्देश नगरपालिका के अधिकारियों को दिया।