फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   उतर पुस्तिका के मूल्यांकन का करेंगे बहिष्कार

उतर पुस्तिका के मूल्यांकन का करेंगे बहिष्कार

Fri, 16 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
उतर पुस्तिका के मूल्यांकन का करेंगे बहिष्कार
क्षेत्र के माता पिता इंटर कालेज में शिक्षक संघ की बैठक में वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह ने कहा कि शिक्षक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार का करेंगे। शिक्षक विधायक लखनऊ उमेश द्विवेदी एवं शिक्षक विधायक बरेली मुरादाबाद संजय मिश्र ने निर्णय लिया गया है कि वित्त विहीन शिक्षकों का मानदेय अकारण बन्द किए जाने, सेवा सुरक्षा नियमावली नहीं बनाए जाने, वित्त पोषित शिक्षक साथियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं करने तथा शिक्षकों को विनियमित नहीं किए जाने के विरोध में मूल्यांकन का शिक्षक संघ बहिष्कार करेगा। इसकी सूचना मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। मंडल स्तर पर भी सभी जिलाधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षकों एवं मूल्यांकन केन्द्रों के उप-नियन्त्रकों को भी ज्ञापन के माध्यम से सूचित किया जा चुका है। मूल्यांकन बहिष्कार की रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि सभी मूल्यांकन केन्द्रों पर शिक्षकों की टीम गठित कर दी गई है। जो समय से पहुंच कर सभी शिक्षक साथियों को साथ लेकर मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार को सफल बनाने के लिए तत्पर रहेंगे। बैठक को राजेश मिश्र,श्यामधर मिश्र,प्रकाश चन्द पाल,श्रद्धेय गुप्त,शरद सिंह,अमित दूबे,रोहित दूबे,देवानन्द पटेल,जय प्रकाश यादव ने सम्बोधित किया। कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष छोटे लाल यादव ने आभार व्यक्त किया। संचालन विकास सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed