{"_id":"5aaac7d94f1c1bae758b5950","slug":"1521141966122500-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2500 लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2500 लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव की तैयारियां प्रशासन पूरी कर लेने का दावा कर रहा है। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने तैयारियों का गुरूवार को जायजा दिया और सिटी मजिस्ट्रेट को कमियों को दूर कर लेने का निर्देश दिया। उद्घाटन समारोह में भोजपुरी स्टार नाइट सुपर स्टार रविकिशन प्रस्तुत करेंगे। वह अपनी टीम के शिव तांडव और गणेश वंदना के साथ रंगारंग कार्यक्रम की भी प्रस्तुति देंगे। समारोह का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी करेंगी। महोत्सव पंडाल में 2500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
तकरीबन 10 साल बाद आयोजित जौनपुर महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह है। लेकिन स्थानीय कलाकारों में मायूसी छाई हुई है। तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव में किसी भी दिन स्थानीय कलाकारों के लिए मंच साझा नहीं किया गया है। जो भी हो महोत्सव में 10 हजार से अधिक की भीड़ होने की संभावना है। जौनपुर के रहने वाले सुपर स्टार भोजपुरिया रवि किशन के लिए पहला मौका है जब वह प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति का आगाज करेंगे। दूसरे दिन कवि सम्मेलन को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। सोम ठाकुर, शबीना अदीब, सर्वेश अस्थाना, सरदार प्रताप सिंह फौजदार को सुनने का अवसर कम लोगों को ही मिल पाता है। समापन समारोह में विनय आनंद और शिव मिश्रा की जहां प्रस्तुति होगी वहीं बनिता शर्मा लोक संगीत प्रस्तुत करेंगी। कृणाल पंडित और तनु श्रीवास्तव, कॉमेडियन राजन श्रीवास्तव की प्रस्तुति कार्यक्रम में चार चांद लगाएगी। पूरे समारोह का आयोजन सांस्कृतिक एवं विकास समिति के तत्वावधान में हो रहा है। जिसके डीएम स्वयं अध्यक्ष हैं।