फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   राम राज्य में सादगी पूर्ण था सभी का जीवन

राम राज्य में सादगी पूर्ण था सभी का जीवन

Sat, 10 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
राम राज्य में सादगी पूर्ण था सभी का जीवन

विज्ञापन
जौनपुर। शंकरगढ़ से आए डा. दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि रामराज्य में सभी जीव वैर त्यागकर एक साथ रहते थे। शेर और बकरी एक ही घाट पर पानी पीते थे। राष्ट्र में सभी साथ रहेंगे और समस्याओं का हल खोजेंगे तो रामराज्य की स्थापना में देर नहीं लगेगी। वह नगर के टाउन हाल में आयोजित मानस सम्मेलन में प्रवचन कर रहे थे।

आचार्य शिवशंकर मिश्र ने कहा कि भगवान राम के वन चले जाने के बाद भरत जी ने राज्य ते सिंहासन पर बैठने से मना कर दिया। नंदी गांव में कुटिया बनाकर राज्य का कामकाज देखने लगे। राजा कुटी में रहे और प्रजा महलों में वहीं रामराज्य है। पंडित दिनेश मिश्र ने कहा कि रावण राज्य में भय और डर का वातावरण था। रावण अपने पराक्रम और बाहुबल के आधार पर सबको अपने अधीन रखना चाहता था जबकि भगवान राम के आचरण से सभी लोग राम के अनुरागी बने। कथा की शुरूआत की पंडित राजा राम त्रिपाठी ने हवन पूजन से किया। आर्य समाज के प्रधान देवेंद्र नाथ, महेंद्र नाथ त्यागी, सुरेंद्र कनौजिया, कृष्णा जायसवाल, सूर्य प्रकाश महंथ, विकास मिश्र, अनिल जायसवाल, राकेश मिश्र, ईश्वचंद लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed