फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भगवान श्रीकृष्ण ने आंसुओं से धोए सुदामा के पैर

भगवान श्रीकृष्ण ने आंसुओं से धोए सुदामा के पैर

Wed, 07 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण ने आंसुओं से धोए सुदामा के पैर
प्रयाग के संत भोलेनाथ महराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण अपने बाल सखा सुदामा को देखकर अपनी करुणा को रोक नहीं पाते हैं। वह सुदामा की दशा को देखकर व्यथित होकर रोते हैं। नरोत्तम दास ने अपनी लेखनी में मर्मस्पर्शी चित्रण किया है। वह बुधवार को बरचौली गांव में भक्तों के बीच श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन कर रहे थे।
विज्ञापन

सरस और संगीतमयी कथा के दौरान संत ने कहा कि सुदामा अपने बचपन के मित्र भगवान कृष्ण से मिलने उनके भवन पहुंचे है। उनके कपड़े फटे थे। सिर पर पगड़ी, शरीर पर वस्त्र तो पैरों में जूता भी नहीं था। गरीब ब्राह्मण के रूप में जब द्वारपालों ने देखा तो उनके यहां आने का कारण पूंछा। सुदामा ने कहा कि वह अपने मित्र कृष्ण से मिलने आए हैं। अंदर भगवान को जब सूचना मिली की मेरे बचपन के मित्र सुदामा द्वार पर आए है तो वह नंगे पैर ही दौड़ पड़े और सुदामा को पकड़ कर रोने लगे। इस दृश्य को देखकर सभी अचंभित हो गए। भगवान अपने आंसुओं से स्वयं सुदामा के पैर धुलते है और उनके पैर में फंसे काटें की जाल निकालते हैं। उन्होंने कहा कि मित्रता ऐसी होनी चाहिए। इस दौरान भगवान कृष्ण-सुदामा मिलन की झांकी निकली जिसे देखकर श्रोता भाव विभोर हो गए। वही महिलाएं के आंखों से आंसुओं की धार बहाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed