फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   संस्कारित युवा तैयार करने की प्रयोगशाला है एनएसएस

संस्कारित युवा तैयार करने की प्रयोगशाला है एनएसएस

Thu, 22 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
संस्कारित युवा तैयार करने की प्रयोगशाला है एनएसएस

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में जगह-जगह आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरों में छात्रों को सेवा, श्रम और अनुशासन की महत्ता बताई गई। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।
राम किशुन सिंह महाविद्यालय में शिविर का शुभारंभ प्रबंधक शिव कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस संस्कारित नवयुवक तैयार करने की कार्यशाला है। पतंजलि योगपीठ समिति के राजकुमार यादव ने कहा कि व्यक्तित्व का विकास करना ही एनएसएस का मुख्य उद्देश्य है। स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. सिद्धार्थ शंकर सिंह, सीमा यादव, डा. अरविंद उपाध्याय, डा. धनंजय, आलोक श्रीवास्तव, नीलेश पाठक, बिन्देश्वरी चतुर्वेदी, आनंद दुबे, शेष कुमार यादव, अम्बुज सिंह, रमेश चन्द्र मालवीय, कविता सिंह, संजू गौतम, रूनझुन प्रजापति, प्रियंका यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डोभी के श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोभी में शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डा.प्रवीण कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए श्रम और अनुशासन जरूरी है। डा.जोखन सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डा. विजेंद्र कुमार सिंह ने पर्यावरण एवं सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला स्वास्थ्य शिक्षा, साक्षरता, रक्तदान, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, मताधिकार, जल संचयन टीकाकरण, जनसंख्या शिक्षा, शौचालय निर्माण के बारे में बिहद्दर,बरडीहा ,लेवरुआ के ग्रामीणों को जानकारी दी गई। डा.अभिमंयु यादव ,डा. श्रीमती सरिता सिंह, डा.अनिल कुमार सिंह, डा. आनंद सिंह,डा. राजेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्तीगंज के डा.राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में शिविर का उद्घाटन निशान गांव के प्रधान रामदुलार सरोज ने किया। छात्रों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। बाद में निशान गांव में जाकर कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटियों को पढ़ाने की सीख ग्रामीणों को दी। प्राचार्य डा. रामकरन मिश्र, डा. संजय कुमार वर्मा, डा. अजीत कुमार मिश्र , डा. जेपी पाठक , अनिल कुमार सोनकर, कुसुम,निशा सिंह व अभिनव विद्दालय के प्रधानाचार्य अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed