फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रवासी श्रमिकों का अधिकार सुरक्षित करेगा परामर्श केंद्र

प्रवासी श्रमिकों का अधिकार सुरक्षित करेगा परामर्श केंद्र

Fri, 02 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
प्रवासी श्रमिकों का अधिकार सुरक्षित करेगा परामर्श केंद्र
अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिकों को कानूनी सहायता के लिए अब इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए नगर के रुहट्टा स्थित सहकारी कालोनी में गुरुवार को विधिक सम्पर्क जन सहायता एवं परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया गया। अंतराष्ट्रीय संस्था वेरिट आस्क व पीपुल पार पीस सर्विस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में स्थापित परामर्श केंद्र का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

परामर्श केंद्र के शुभारंभ समारोह में बोलते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि उच्चतम न्यायालय और केंद्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में वंचित वर्ग को कानूनी सहायता और परामर्श में स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इसके लिए हर संभव मदद करेगा। अंतर्राष्ट्रीय संस्था वेरिट फेयर लेबर वल्र्ड वाइड की प्रतिनिधि अमेरिका से आई सराह लिंस ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठनों, मानवाधिकार और विधिक संस्थाओं के साथ जमीनी संगठनों के सहयोग से प्रवासी श्रमिकों के अधिकार सुरक्षित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधि विशेषज्ञ डा. प्रेमचंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि खाड़ी देशों में रोजगार के लिए जाने वाले प्रवासी श्रमिकों को इस परामर्श केंद्र से काफी सहूलियत मिलेगी। संचालन द्विजेंद्र विश्वात्मा ने किाय। इस मौके पर संघमित्रा सेन, अभिजीत मोहंती, वरुण राय, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, संजय उपाध्याय, मनोज वर्मा, नितिन सिंह, गुलाब पटेल, अनिल सिंह, गुलाब सरोज, अरुण राय, रामचंद्र दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed