{"_id":"5a60f4104f1c1b6e268b51c1","slug":"151630356515-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधगंज को हराकर खपरहा ने ट्राफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधगंज को हराकर खपरहा ने ट्राफी पर किया कब्जा
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जय श्री राम क्रिकेट क्लब चंदापट्टी द्वारा आयोजित जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में समाधगंज को 11 रन से हराकर खपरहा की टीम ने विजेता ट्राफी पर कब्जा कर लिया। खपरहा टीम की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करने वाले विकास सिंह को मैन आफ द मैच और समाधगंज के राकेश यादव को मैन आफ द सीरीज चुना गया।
गुरूवार को टास जीतकर समाधगंज की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खपरहा की टीम निर्धारित 15 ओवर में चार गेंद रहते हुए 153 रन बनाकर आलआउट हो गई। विकास के अतिरिक्त शुभम ने 32 रन, हिमांशू ने 24 रन व कौशलेंद्र ने 23 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी समाधगंज की टीम 14.2 ओवर में 142 रन पर ही सिमट गई। समाधगंज के ओपनर बल्लेबाज राकेश ने 46 रन व अतुल ने 23 रन बनाया। विजेता व उपविजेता टीम को कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन कुँवर दीपक सिंह व डा. दुष्यंत कुमार सिंह ने ट्राफी व ट्रैकसूट दिया। अंपायर राकेश सिंह व पवन कुमार रहे। इस अवसर पर सुनील सिंह, राजेश सिंह, अशोक सिंह आदि सक्रिय रहे।