{"_id":"5a5bad274f1c1b92268b46c7","slug":"151595772617-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल को विजय का लक्ष्य बनाकर खेलना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल को विजय का लक्ष्य बनाकर खेलना चाहिए
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर/केराकत। खेल को विजयी होने का लक्ष्य बनाकर खेलना चाहिए तभी खेल जीत सकेंगे। यह बातें नार्मल स्कूल के मैदान में केराकत स्पोर्ट डेवलोपमेंट एकेडमी के तत्वाधान में चल रहे स्व. चौधरी चरण सिंह स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि खेल में हारजीत होती रहती है। खेल को खेल की भावना से खेलने वाले ही अच्छे मुकाम तक पहुंचते है। अपने जिले व देश का नाम रोशन करते हैं। विशिष्ट अतिथि एमएलसी बृजेश कुमार सिंह प्रिंसू ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बुलंद किया। फाइनल मैच न्यू नेशनल स्पोर्टिंग क्लब मुबारकपुर आजमगढ़ तथा स्टार एमआरसी क्लब बलिया के बीच खेला गया। दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर हमला करते रहे। मगर प्रथम हाफ तक कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ के 20 मिनट बाद बलिया के खिलाड़ी ने एक गोल मारकर अपनी बढ़त बना लिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दुसरे पर हमला करते रहे। आखिरी में बलिया की टीम 1-0 से विजयी घोषित हुई। इस मौके पर चंद्रजीत यादव, नवीन चंद जेई, संरक्षक राजेश साहू, राम अवतार सोनकर, मोहम्मद सादिक अहमद, बबलू यादव, पूर्व चैयरमैन मीना साहू, क्लब के दूधनाथ यादव, विनोद साहू, बबलू साहू, सुशील सोनकर, संतराम मास्टर, मिश्रा, कामता यादव आदि मौजूद रहे। खेल के निर्णायक राजेश यादव रहे।