{"_id":"5a5bac344f1c1b82268b4688","slug":"15159574835-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को गुमराह कर रही प्रदेश सरकार-लालबहादुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को गुमराह कर रही प्रदेश सरकार-लालबहादुर
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। विधान सभा के सामने किसानों द्वारा आलू फेंकने को लेकर जिस प्रकार से समाजवादी कार्यकर्ता साथियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे लगता है कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याएं दूर करने की बजाय किसानों को पार्टी के आधार पर बांट कर देखने का कार्य कर रही है। किसानों को आलू का उचित मूल्य दिलाने के बजाय प्रदेश सरकार किसानों को गुमराह करने का कार्य कर रही है। जिसको समाजवादी पार्टी के लोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उक्त बातें जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार किसान, छात्र व नौजवान विरोधी है। सरकार के इस कार्य से जनता में निराशा व्याप्त है। प्रदेश में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। इस समय बेखौफ होकर अपराधी अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। जिससे कोई भी अपने को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहा है। शनिवार की रात अढ़नपुर के नहर पुल पर प्रधान चंद्रपाल बिंद के साथ घटित घटना का निराकरण जिला प्रशासन से करने की मांग की। इस अवसर पर विधान परिषद के पूर्व सदस्य लल्लन यादव, सुशील श्रीवास्तव, हिसामुद्दीन, सुशील दूबे, निजामुद्दीन, राजन यादव, श्याबहादुर पाल, समरबहादुर यादव, जयप्रकाश यादव, प्रिशू, कृष्ण कुमार यादव, लक्ष्मीकांत यादव आदि उपस्थित रहे।