फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आरओ आज करेंगे अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन

आरओ आज करेंगे अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन

Mon, 15 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
आरओ आज करेंगे अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन

विज्ञापन
जौनपुर। सरकारी समितियों के प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जनवरी को होगा। इस सूची का प्रदर्शन उन समितियों पर किया जाएगा। जिस पर चुनाव होना है। आरओ द्वारा उक्त मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा।

जिले में 236 समितियों के प्रबंध कमेटी के सदस्यों का चुनाव होना है। चुनाव कराने के लिए एक समिति पर एक आरओ नियुक्त किया गया है। इस दौरान कुल236आरओ बनाए गए हैं। जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों को आरओ के रुप में नियुक्त किया गया है। इनको चुनाव कराने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इनके द्वारा 15 जनवरी को अपने-अपने संबंधित समितियों पर अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके अलावां निर्धारित तिथि के अनुसार चुनाव के सारे कार्य किए जाएंगे। इस संबंध में सहायक निबंधक सहकारी समिति गणेश गुप्ता ने बताया कि सभी आरओ द्वारा अपने -अपने संबंधित समितियों पर15 जनवरी को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाश किया जाएगा। इसके लिए सभी आरओ को दिशा निर्देश दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि समितियों के मतदाताओं की सूची विभाग में नहीं है। मतदाता सूची समितियों पर ही उपलब्ध रहती है। जहां से आरओ लेकर उनका अनंतिम प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed