{"_id":"5a5a5c9a4f1c1bee408b4a70","slug":"15158715691225-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां मैत्रायिनी योगिनी का मनाया गया 25वां निर्वाण दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां मैत्रायिनी योगिनी का मनाया गया 25वां निर्वाण दिवस
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट के सामने स्थित शाखा कार्यालय पर मां मैत्रायिनी योगिनी का 25वां निर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान मां मैत्रायिनी योगिनी के बारे विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही जौनपुर में मनाया गया । 70 गरीबव असहाय महिलाओं को शाल वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विहार राज्य के इफको के विपणन प्रबंधक डा.अजय सिंह ने अघोरेश्वर महाप्रभु, मां मैत्रायिनी योगिनी, वर्तमान पीठाधीश्वर पूज्यपाद गुरु पद बाबा संभव राम जी के पूजन अर्चन कर किया ।
उन्होंने कहा कि मां मैत्रायिनी योगिनी जी दया की मुर्ति थी। उन्होंने अपना सारा जीवन असहायों व निराश्रितों को समर्पित कर दिया था। मां के रुप में अघोरेश्वर महाप्रभु की जननी होने का गौरव प्राप्त था । शाखा मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि मां मैत्रायिनी योगिनी करुणा की मुर्ति थी। वह गरीब असहायों को देखकर द्रवित हो जाती थी। उनके निर्वाण दिवस पर उन्हें नमन करते हैं । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा जौनपुर के अध्यक्ष डा. मनीष सिंह ने कहा कि इस संस्था में पहली बार मै आया हूं। उन्होंने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा जौनपुर द्वारा इस समय अलाव ,कम्बल वितरण व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर लालता यादव, समरजीत सिंह, भानू सिंह,तेजबहादुर सिंह विनोद सिंह धर्मेंद्र सिंह, राजेश सिंह, शुभावती देवी, पूजा सिंह आदि उपस्थित रहे ।