{"_id":"5caf8c3fbdec221468053149","slug":"151555008575-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पॉवर एंजल’ बनकर दूसरों के लिए बने मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पॉवर एंजल’ बनकर दूसरों के लिए बने मददगार
Fri, 12 Apr 2019 08:17 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. रिजवी लर्नर्स एकेडमी में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आशीष त्रिपाठी ने छात्रों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस पाठशाला कार्यक्रम को लेकर छात्रों में काफी उत्साह रहा। एसपी को सुनने के लिए छात्रों में जिज्ञासाएं थीं और उनके पास सवालों के जवाब भी थे। कक्षा में कोई कापी-किताब नहीं थी केवल एसपी की बातों को सुनना और उसका जवाब देना था। टीचर की भूमिका में पुलिस अधीक्षक आशीष त्रिपाठी ने छात्रों से सवाल किया तो छात्रों ने उसका जवाब दिया।
विज्ञापन
कार्यक्त्रस्म का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक और विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. रुचि शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसपी ने कहा कि हर एक प्राणी के जीवन में कोई ना कोई लक्ष्य जरूर होता है। उसे पाने के बाद जो अनुभूति होती है, वो सर्वोपरि है। अपने लक्ष्यों को सच्चाई से जोड़ कर रखें। इस तरह के लक्ष्य बनाना अच्छी बात है।
विज्ञापन
अपने लक्ष्य को पाने के लिए समय का सही तरीके से प्रबंधन करें जो की बहुत जरुरी है। उन्होंने कानून का पाठ पढ़ाने से पहले अपने विद्यार्थी जीवन के कुछ पहलुओं को बच्चों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि हर किसी में एक न एक खूबी होती है, कोई टेलेंट होता, उसे पहचाने, उसका विकास करें। अभी आप पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाकर अपना कैरियर को बनाते हैं तो आपके सपने पूरे हो सकते हैं।
विज्ञापन
उनका सबक था कि न किसी से डरें, न छिपाएं। कुछ भी गड़बड़ लगे तो अपने टीचर और घर वालों को जरूर बताएं। जरूरत हुई तो पुलिस भी अभिभावकों की तरह उनकी मदद को हमेशा तैयार है। सड़क दुर्घटनाओं के उदाहरण से समझाया। कहा कि नियमों का पालन करके दुर्घटना से बचा जा सकता है। छात्राओं की मदत के लिए हेल्पलाइन 100, 1090 और 108 की जानकारी दी।
‘पॉवर एंजल’ बनकर दूसरों का मददगार बनने के लिए प्रेरित किया। सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानियों की जानकारी भी दी। एसपी ने छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। प्रधानाचार्य डा. रूचि शर्मा ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।