{"_id":"5a4fcb014f1c1b18758b4bb7","slug":"151517892415-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के किसानों ने कलेक्ट्रेट में किसान मजदूर समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मनोज हत्याकांड का खुलासा करने, गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाने और नहरों को संचालित कराने की मांग की।
जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मुंगराबादशाहपुर के सोहासा निवासी मनोज कुमार की गला रेतकर हत्या की गई है। इसका खुलासा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर घटना का खुलासा जल्द नहीं हुआ तो किसान प्रदर्शन करेंगे। मांगों में कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाने, गेहूं का समर्थन मूल्य तीन हजार रुपए प्रति कुंतल करने, नहर शारदा सहाय खंड 39 में किसानों की सिंचाई को देखते हुए 15 दिन का रोस्टर बनाए जाने, 60 साल पूरा कर चुके किसानों को 5 हजार रूपए पेंशन देने, जरौना रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर लाइट की सुविधा मुहैया कराने आदि मांगें की गई। इस मौके पर बिंदू देवी, राजेंद्र सिंह, रामसूरत गौतम, प्रेमराज मिश्र, सुशील तिवारी, राममणि, शोभनाथ गौड़, जोखूलाल गुप्ता, रामचंदर गुप्ता, भोलानाथ गुप्ता, अमृतलाल विश्वकर्मा, सावित्री विश्वकर्मा, सीता देवी, श्याम देवी, लालती उपाध्याय, राजकुमारी आदि मौजूद रहीं।