{"_id":"5a4fc9264f1c1bcf6d8b8034","slug":"15151784504-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस विश्वा गन्ना की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस विश्वा गन्ना की फसल जली
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली के टुसौरी निवासी किसान सोमारू के गन्ने के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग से दस विस्वा गन्ना की फसल जलकर राख हो गयी। सोमारू पाल का गन्ना का खेत घर से थोड़ी दूरी पर है। गुरुवार की दोपहर गन्ने के खेत से उठती लपटे देख किसी ने सोमारू को सूचना दी। सोमारू फसल बचाने के लिए गांव वालों से गुहार लगाई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने की व्यवस्था करते तब तक आग पूरे खेत मे फैल चुकी थी। आग की चपेट में आने से गन्ने की खड़ी फसल बर्बाद हो गयी। गांव के जितेंद्र सिंह की पहल पर लेखपाल ने मौका मुआयना किया। ग्रामीणों ने गरीब किसान को क्षतिपूर्ति दिलाने की राजस्व विभाग से मांग की है।