फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हर ब्लाकों में बनेगा एक-एक मांडल पीएमआवास

हर ब्लाकों में बनेगा एक-एक मांडल पीएमआवास

Mon, 01 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
हर ब्लाकों में बनेगा एक-एक मांडल पीएमआवास
जौनपुर। चालू वित्तीय वर्ष में ग्राम्य विकास विभाग की ओर से प्रत्येक ब्लाक में एक मॉडल प्रधानमंत्री आवास बनवाने की तैयारी की जा रही है। बीडीओ के निगरानी में मॉडल आवास बनेगा। इसके लिए लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है। मॉडल आवास को दिखाकर इसी के अनुरूप मकान बनवाने के लिए अन्य लाभार्थियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

गरीबों को छत देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की गई है। इसके तहत एक आवास बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये दिए जाते हैं। नि:शुल्क शौचालय व विद्युतीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 20 हजार 130 आवास बनाए जाने हैं। आवास बनाने के लाभार्थियों का चयन भी कर लिया गया है। साथ ही 19 हजार 852 आवास के लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी की गई है। जिसमें 65 आवास के लाभार्थियों को तीसरी किश्त जारी की गई है। वहीं 288 आवास के लाभार्थियों को पहली किश्त दी गई है। आवास मानक व गुणवत्ता के अनुसार बन सकें, इसके लिए विभाग ने जिले के सभी 21 ब्लाकों में एक-एक मॉडल आवास बनाने की तैयारी की है। इस मॉडल आवास को दिखाकर अन्य लाभार्थियों को उसी अनुरूप मकान बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रवीण राय ने बताया कि मानक व गुणवत्ता युक्त प्रधानमंत्री आवास बन सके। इसके लिए प्रत्येक ब्लाक में एक -एक मॉडल प्रधान मंत्री आवास बनवाने की तैयारी की गई है। मॉडल आवास निर्माण का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस आवास को देख कर अन्य लाभार्थी इसी तरह मकान बनवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed