फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कृषि विज्ञान केंद्र पर किसान मेला में उमड़ी भीड़

कृषि विज्ञान केंद्र पर किसान मेला में उमड़ी भीड़

Sun, 24 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र पर किसान मेला में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र पर किसान मेला में उमड़ी भीड़
बक्शा। कृषि विज्ञान केंद्र पर शनिवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केराकत विधायक दिनेश कुमार चौधरी ने कहा कि किसानों के सच्चे हितैषी चौधरी चरण सिंह रहे। भाजपा सरकार किसानों के निरन्तर उत्थान के लिए कृत संकल्प है। प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए नये-नये योजनाओं को लागू कर रही है जिससे किसानों को सीधे लाभ मिल सके। कार्यक्रम का शुभारम्भ एवं अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने किया। उन्होंने किसानों को सचेष्ट करते हुए कहा कि किसान पुआल अथवा खेत में मौजूद डंठल कत्तई न जलाए। इससे खेतों की उर्वराशक्ति क्षीण होती है। उन्होंने किसानों को आगाह करते हुए कहा कि अब किसान पुरानी पद्धति छोड़ खेती में नई तकनीक का इस्तेमाल करें। मेले में गन्ना, कृषि, पशुपालन विभाग द्वारा स्टाल लगाया गया। प्रगतिशील किसान रामजीत मौर्य, सुरेन्द्र नारायण, महेंद्र कुमार, वीरबल बिन्द, वशिष्ठ मौर्य ने स्टाल लगा अपनी-अपनी पैदावार दिखाई। डीडी जयप्रकाश, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अश्वनी सिंह, डॉ. सुरेन्द्र सोनकर, डॉ. अनिल यादव, बीडी सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. रमेश यादव ने किया। कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने आभार जताया।

कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित मेले में कुल 32 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। किसान गन्ना के क्षेत्र में अशोक कुमार सिंह, पशु पालन में रीता देवी, उद्यान में लक्ष्मीनारायण तिवारी, गेंहू में नागेन्द्र कुमार सिंह, धान के क्षेत्र में राजेश यादव सहित कुल 32 किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed