फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दस मोहल्लों में पुरा हो जाएगा अंडरग्राउंड केबिल बिछाने का कार्य

दस मोहल्लों में पुरा हो जाएगा अंडरग्राउंड केबिल बिछाने का कार्य

Sun, 24 Dec 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
दस मोहल्लों में पुरा हो जाएगा अंडरग्राउंड केबिल बिछाने का कार्य
पंजाबी कालोनी में अंडरग्राउंड वायरिंग से बिजली सप्लाई शुरू करते नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश्चंद्र यादव
जौनपुर। शहर में तीस करोड़ की लागत से केबिल बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। शहर में 60 स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। पूरे शहर के 31 वार्डों में भूमिगत केबिल बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इनमें दस मोहल्लों में जनवरी तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। पंजाबी कालोनी में अंडर ग्राउंड वायरिंग का कार्य पूरा होने के बाद शनिवार को नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शनिवार को बटन दबाकर इस योजना का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पंजाबी कालोनी में अंडर ग्राउंड वायरिंग से बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान नगर विकास राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में अंडरग्राउंड वायरिंग की जा रही है। प्रदेश सरकार जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, कुशीनगर में अंडरग्राउंड वायरिंग करा रही है। अंडर ग्राउंड वायरिंग से विद्युत आपूर्ति में सुधार होने के साथ ही लाइन लास और फाल्ट कम होगी। इस योजना से विद्युत तारों के जंजाल से भी मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विद्युत एके मिश्र ने कहा कि नगर क्षेत्र में प्राप्त धन से तीन माह के भीतर कार्य कराया जाएगा। मांग के अनुरूप धन प्राप्त होते ही नगर में अंडरग्राउंड वायरिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। यह कार्य ईगल इंटरप्राइजेज की ओर से कराया जा रहा है। यही कंपनी लखनऊ में भी अंडरग्राउंड केबल बिछाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने की। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अभियंता विद्युत एसके सोनोदिया ने किया । इस मौके पर उप खंड अधिकारी अरविंद कुमार यादव, अवर अभियंता मनीष यादव, आशीष यादव, कौशल कुमार, अधिशासी अभियंता मीटर रामआधार, भाजपा नेता विनय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के 39 वार्डों में से 31 वार्डों में भूमिगत केबिल डालकर बिजली सप्लाई अप्रैल तक शुरू करने की संभावना बिजली विभाग के अधिकारियों ने जताई है। इस पर तकरीबन तीस करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। दस मोहल्लों में जनवरी तक कार्य पूरा हो जाने की संभावना है। साठ स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगाकर अंडर ग्राउंड केबिल डालने का कार्य पूरा होगा। ऐसा होने के बाद बिजली चोरी और जर्जर तारों के जंजाल से मुक्ति मिल जाएगी।

पंजाबी मोहल्ले में अंडरग्राउंड केबिल का कार्य पूरा होने के बाद इसके उद्घाटन पर बिजली विभाग की ओर से आयोजित समारोह की अध्यक्षता बसपा नेता एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने की। दिनेश टंडन बसपा के टिकट पर सदर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। उनकी पत्नी माया टंडन बसपा के टिकट पर नगरपालिका के अध्यक्ष का चुनाव जीती हैं। समारोह में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव मुख्य अतिथि रहे। इसको लेकर समारोह में उपस्थित लोगों में चर्चा होती रही। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एससी सोनोदिया का कहना है कि नगरपालिका अध्यक्ष को बुुलाया गया था लेकिन उनके स्थान पर दिनेश टंडन आ गए। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed