फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आयोग को भेजी गई पंचायतों के रिक्त पदों की सूची

आयोग को भेजी गई पंचायतों के रिक्त पदों की सूची

Sun, 24 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
आयोग को भेजी गई पंचायतों के रिक्त पदों की सूची
जौनपुर। जिले में ग्राम प्रधान, बीडीसी, ब्लाक प्रमुख व ग्राम पंचायत सदस्य के कई रिक्त पदों की सूची चुनाव आयोग को भेज दी गई है। कहीं पदच्युत, त्यागपत्र तो कहीं संबंधित के मृत्यु के कारण ये पद रिक्त हुए हैं। चुनाव आयोग ने उपचुनाव कराने के मद्देनजर उक्त सूची मांगी थी। जिले में एक ब्लाक प्रमुख सहित 77 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

जिले में चार ग्राम प्रधान के पद रिक्त हैं। जिसमें कोदैला, मुजार, कनकपुर व समोपुरकल ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के पद रिक्त हैं। इस दौरान कोदैला, मुजार व कनकपुर के प्रधान की मृत्यु होने और समोपुरकल के प्रधान के पदच्युत होने के कारण ग्राम प्रधान का पद रिक्त हुआ है। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 68 पद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ही रिक्त थे। इसी प्रकार खुटहन ब्लाक प्रमुख का पद रिक्त है। ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के कारण यह पद रिक्त हुआ है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार पद रिक्त हैं। इसमें बनीडीह, आशापुर, देहुजुरी व सिकरारा के बीडीसी पद शामिल हैं। इस दौरान बनीडीह, आशापुर व सिकरारा के बीडीसी की मृत्यु होने और देहुजुरी के बीडीस सदस्य के त्याग पत्र देने के कारण पद रिक्त हुआ है। इन रिक्त प0दों पर उप चुनाव कराने के लिए आयोग ने इसकी सूचना मांगी गई है जिसे जिला निर्वाचन कार्यालय पंचस्थानीय कार्यालय ने भेज दी है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय इंद्रदेव यादव ने बताया कि
चुनाव आयोग को जिले में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी व ब्लाक प्रमुख के रिक्त पदों की सूचना भेज दी गई है। आयोग से रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने के लिए यह सूचना मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed