{"_id":"5a3d543d4f1c1b6a118b997f","slug":"151396885416-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के खिलाफ सड़क पर उतरे मुसलमान, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका के खिलाफ सड़क पर उतरे मुसलमान, किया प्रदर्शन
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। यरुशलम को इजरायल की राजधानी बनाने की अमेरिका की मुहिम के विरोध में शुक्रवार को एकजुट हुए शिया-सुन्नी मुसलमानों ने शहर में जबरदस्त प्रदर्शन किया। जुमा की नमाज के बाद हजारों की भीड़ अमेरिका और इजरायल के विरोध में नारे लिखी तख्तियां हाथ में लेकर सड़क पर उतरी तो पूरा शहर जाम हो गया। मरकजी सीरत कमेटी की जानिब से नगर कोतवाली चौराहे पर हजरत मौलाना सूफी जफर अहमद सिद्दीकी की सदारत में एहतेजाजी जलसा आयोजित किया गया। इस दौरान मुस्लिम नेताओं और धर्म गुरुओं ने अमेरिका को मुसलमानों का दुश्मन बताते हुए विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की।
जुमा की नमाज खत्म होते ही शहर की सभी मस्जिदों से जुलूस के साथ शिया और सन्नी मुसलमानों का हूजूम नारेबाजी करते कोतवाली पहुंचा। जगह जगह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल का पुतला दहन किया गया। यहां बने एक बड़े मंच पर शहर काजी हजरत मौलाना सूफी जफर अहमद सिद्दीकी की अध्यक्षता में जलसे का आगाज हुआ। शिया धर्म गुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी, शिया धर्मगुरु मौलाना महफुजुल हसन खां, कारी जिया जौनपुरी, मौलाना तौफीक अहमद लालदरवाजा, वसीम अहमद शेरवानी, मौलाना कयामुद्दीन मदरसा हनफिया आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि यरुशलम का पूरा हिस्सा फिलिस्तीनियों का है। वहीं पर मुस्लिमों का पहला किबला मस्जिदे अक्सा है। अमेरिका के इस कदम से मस्जिदे अक्सा को नकसान पहुंचा सकता है। जलसे की शुरूआत महमूद बलियावी ने कुरआन की तेलावत से की। संचालन वसूम अहमद शेरवानी ने किया। जलसे को पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद, अनवारुल हक गुड्डू, शाहिद मंसूरी, मरकजी सीरत कमेटी के साबिक सदर शकील अहमद, नायब सदर शकील मंसूरी, सभासद डा. हसीन बब्लू, इरशाद मंसूरी, आरिफ हबीब मेहदी रजा, नेयाज ताहि शेखू, अली मंजर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अरशद कुरैशी, आजम जैदी, हफीज शाह, साजिद अलीम, कमालुद्दीन अंसारी, तहसीन शाहिद, मो. ताबिश छोटू, जफर मसूद जिलानी आदि मौजूद थे। अंत में राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री पत्रक नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
अमेरिका के खिलाफ सड़क पर उतरे मुसलमानों के प्रदर्शन को जिले के उन तमाम लोगों ने लाइव देखा जो रोजी रोटी के सिलसिले में खाड़ी देशों या किसी अन्य मुल्क में रह रहे हैं। सऊदी अरब, दुबई, तेहरान, सिंगापुर आदि देशों रह रहे लोगों को जुलूस में मौजूद उनके करीबियों ने प्रदर्शन को वीडियो कालिंग के माध्यम से लाइव दिखाया।
विज्ञापन
अमेरिका और इजरायल के खिलाफ शुक्रवार को शहर में हुए प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रभूषण वर्मा, सीओ सिटी नृपेंद्र, नगर कोतवाल शशिभूषण राय के अलावा एलआईयू की टीम भी मुस्तैद रही। शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।