{"_id":"5a15d47c4f1c1bee688bd361","slug":"151138020615-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक और पिछड़ों को छला है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक और पिछड़ों को छला है
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने कहा कि अल्पसंख्यक और पिछड़े समाज के मतदाताओं को सभी दलों ने छलने का काम किया है। वह नगर के टाउनहाल मैदान में पार्टी की नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी साहीन बानो के पक्ष में जनसभा संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक और पिछड़ों के बल पर ही सपा, बसपा, कांग्रेस सभी प्रमुख दलों ने राज किया लेकिन इनकी तरक्की के लिए कुछ खास नहीं किया गया। समाज में आज भी इस समाज के लोगों का जीवन स्तर बेहत खराब है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया है। व्यापार, कारोबार सब चौपट हो गया है। नोटबंदी से व्यापारी और उबर नहीं सके थे तभी जीएसटी का बोझ उनपर डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में देश के गिनेचुने बड़े उद्यमियों के लिए ही अच्छे दिन आ सके हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी वस्सन ने की। इस मौके पर सलीम खान, रामचरित्र निषाद, बाकर मेंहदी, रमेश चंद्र केवट, इकबाल, मधू, मलाला सैय्यद ने भी संबोधित किया। अंत में प्रत्याशी साहीन बानो ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।