फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सीएम के बाद अब अन्य बड़े नेताओं को बुलाने की तैयारी

सीएम के बाद अब अन्य बड़े नेताओं को बुलाने की तैयारी

Thu, 23 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
सीएम के बाद अब अन्य बड़े नेताओं को बुलाने की तैयारी
चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारकों को लाने में अभी तक भाजपा सभी दलों से आगे है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के बाद अब जिले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय गुरुवार को रोड शो करेंगे। पिछड़े समाज के नेता कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, दलित वर्ग से सांसद एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर सहित अन्य नेताओं का प्रोग्राम लग चुका है। उधर कांग्रेस ने भी प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, प्रमोद तिवारी, गुलाब नवी आजाद को बुलाने के लिए पत्र तो भेजा है, लेकिन किसी का प्रोग्राम अभी तक नहीं फाइनल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

तीन नगरपालिकाओं एवं छह नगर पंचायतों में चुनाव 29 नवंबर को होना है। सभी सीटों पर भाजपा, बसपा, सपा एवं कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारें हैं। सभी पार्टियां अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटी हैं। 21 की सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा के बाद सभी पार्टियों ने पूरी ताकत प्रचार में लगा दी है। जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर नेताओं को बुलाया जा रहा है। कांग्रेस के पक्ष में कुछ भाजपा के लोग लगे तो ऐसे लोगों को पटरी पर लाने के लिए योगी की सभा टीडी कालेज में कराई गई। सपा ने मौर्य बिरादरी से प्रत्याशी उतारा है। वोटों के ध्रुवीकरण को देखते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य में से एक नेता को बुलाने की तैयारी की जा चुकी है। स्वामी प्रसाद के करीबी एक टिकट भी मांग रहे थे।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति समीकरण को देखते हुए सांसद विनोद सोनकर, ब्राह्मण समीकरण को देखते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश द्विवेदी, वैश्य मतदाताओं को लुभाने के लिए कैबिनेट मंत्री अनुपमा जायसवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आशुतोष टंडन को बुलाया गया है। वहीं सपा, बसपा को अपने लोकल नेताओं पर भरोसा है। सपा जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद का कहना है कि हमारे लोकल नेता ही स्टार प्रचारक हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, राष्ट्रीय नेता गुलाम नवी आजाद और प्रमोद तिवारी को बुलाया गया है। लेकिन किसी का प्रोग्राम नहीं लगा है। पूर्व विधायक नदीम जावेद गुजरात में लगाए गए हैं। बसवा जिलाध्यक्ष सिरजू प्रसाद बाबा का कहना है कि अभी कोई बड़े नेता का प्रोग्राम नहीं लगा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय का कहना है कि नगर निकाय भाजपा के प्रतिष्ठा का चुनाव है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा के बाद कार्यकर्त्ताओं का मनोबल बढ़ा है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री अनुपमा जायसवाल, राकेश द्विवेदी, आशुतोष टंडन का प्रोग्राम लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed