{"_id":"5a14721a4f1c1b4c528b4d18","slug":"151128948312-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम सदर पर वाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम सदर पर वाद दर्ज
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। अधिवक्ता गुरु प्रसाद पांडेय के प्रार्थना पत्र पर प्रभारी सीजेएम ने एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, लिपिक, बीएलओ समेत 159 मतदाताओं पर धोखाधड़ी व जालसाजी का प्रकीर्ण वाद दर्ज किया है। साथ ही लाइनबाजार थाने से आख्या तलब की है। अधिवक्ता ने प्रार्थनापत्र में नगर पालिका परिषद के नामांकन के अंतिम दिन मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए धोखाधड़ी व जालसाजी करने का आरोप लगा लगाया है।
अधिवक्ता गुरु प्रसाद पांडे ने कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह वार्ड नंबर 20 के मतदाता हैं और वहीं स्थायी रूप से निवास करते है। नगर पालिका परिषद चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन 10 नवंबर को निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने के लिए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से कूट रचित सबूतों के आधार पर वार्ड नंबर 1 में दर्ज 159 लोगों का नाम वार्ड नंबर 20 में भी दर्ज किया गया है। उन्हें वैध मतदाता बताते हुए एसडीएम से मंजूरी करा ली गई है। अधिवक्ता ने एसडीएम प्रियंका, लिपिक आदित्य त्रिपाठी, क्षेत्रीय बीएलओ बांकेलाल, समेत 159 मतदाताओं पर धोखाधड़ी, कूटरचना का आरोप लगाया है। कहा है कि एसओ एवं पुलिस अधीक्षक ने कोई सुनवाई नहीं की जिससे कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया।