{"_id":"5a10851e4f1c1b74698bc805","slug":"151103220315-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव को लेकर शुरू हुआ दावतों का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव को लेकर शुरू हुआ दावतों का दौर
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। चेयरमैन और सभासद पदों के प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए उन्हें बाटी-मीट और शराब की दावतें देने लगे हैं। दावत के बहाने वोटरों की खरीद-फरोख्त का कार्य भी किया जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन आचार संहिता का पालन कराने के लिए टीम के जरिये पैनी नजर रख रहा है लेकिन इससे बचने के लिए प्रत्याशी अपने शागिर्दों के माध्यम से दावत का आयोजन करा रहे हैं। इसमें इस कदर सतर्कता बरती जा रही है कि निगरानी टीम पकड़ नहीं पा रही है। शुक्रवार को दावत देने की कई शिकायतें शनिवार मिली हैं।
निकाय चुनाव में तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में चेयरमैन और सभासद पद पर कई लोग भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें कई पैसे वाले हैं जिन्होंने खरीद फरोख्त का काम शुरू कर दिया हैं। नाम न छापने की शर्त पर चेयरमैन पद के एक प्रत्याशी के करीबी ने बताया कि शुक्रवार को तीन स्थानों पर दावतें कराई जिसमें एक स्थान पर शहर के सफाईकर्मियों की जुटान हुई। उन्हें दावत खिलाकर दूसरे प्रत्याशियों के बैनर पोस्टर शहर से हटाने के लिए कहा गया। रातभर में विरोधियों के कई पोस्टर होर्डिंग गायब हो गए। पूरे शहर में जगह-जगह दावत का दौर जारी है। दावतों में वोटरों को मीट के साथ शराब भी परोसी जा रही है। आबकारी विभाग की मानें तो शराब की बिक्री इधर बढ़ गई है। देर रात दावतों में खा पीकर नशे में चूर होकर रोड पर नारे लगा रहे हैं। अभी तक किसी के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई नहीं कर सका है। जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने कहा कि कहीं भी कोई ऐसा आयोजन करता है तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम को दें। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।