फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रैली और सभा के लिए एसडीएम देंगे अनुमति

रैली और सभा के लिए एसडीएम देंगे अनुमति

Sat, 18 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
रैली और सभा के लिए एसडीएम देंगे अनुमति
मतदानकार्मियों की बैठक में आचार संहिता की जानकारी देते डीएम।
जौनपुर। निकाय चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर चुनाव के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी व रिटर्निंग आफिसर को निर्देश दिया कि वे अपने निकाय क्षेत्र में जुलूस और रैली आदि की अनुमति खुद देेंगे। इसके लिए किसी और को नामित नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसडीएम ही मतपत्र छपकर आने के बाद पैकेटिंग का कार्य अपने कर्मचारियों से कराकर अपने अभिरक्षण में सुरक्षित रखेंगे। कहा कि काउंटर वितरण की तैयारी पूर्ण कर लें। मतगणना स्थल का नक्शा बनवाकर उपलब्ध कराएं। मतपेटिकाएं तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव को दिया। सभी एसडीएम व आरओ ने बताया कि प्रत्याशियों के साथ बैठक कर ली गई है। मंडी परिषद में मतगणना की तैयारी आयोग के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह को दिया। मतदेय स्थलों पर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इस आशय का प्रमाण पत्र उपजिला मजिस्ट्रेट दें। बूथों पर साफ-सफाई का कार्य संबंधित ईओ नगर पालिका पंचायत कराएंगे। इसकी रिपोर्ट एडीएम आरपी मिश्र कैंप कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। सीडीओ आलोक सिंह ने सकुशल चुनाव. मतगणना कराने के बारे में व्यवहारिक जानकारी दी। मुख्य कोषाधिकारी व्यय अनुवीक्षण अधिकारी राकेश सिंह ने सभी एसडीएम से अपेक्षा की है कि उड़नदस्ता टीम को मुख्यालय पर ही रखें।
विज्ञापन

कहा कि प्रत्याशियों के जनसभाओं की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाए ताकि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर विधिक कार्रवाई की जा सके। बताया कि किसी व्यक्ति के पास अगर दो लाख से अधिक रुपये मिलते हैं और कोई विधिक साक्ष्य न प्रस्तुत किया जाता है तो आयकर अधिकारी ओएन चोपड़ा और गणेश कुमार सिंह को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना दें। इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र, प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक आलोक सिंह, प्रशिक्षण अधिकारी दयाराम, आरओ व एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी, डीएसटीओ रामनारायन यादव, जगदंबा सिंह, विमल कुमार दुबे, विजय प्रकाश तिवारी, जय नारायण सचान, अयोध्या प्रसाद, आरओ डा. विरेन्द्र सिंह, उमाकांत तिवारी, ओंकार सिंह, अमित कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed