{"_id":"5a0f2f0b4f1c1b6d548bdafe","slug":"151094463011-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसभा स्थल का डीएम, एसपी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसभा स्थल का डीएम, एसपी ने लिया जायजा
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रमस्थल टीडी कालेज के मैदान का निरीक्षण करते डीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की जनसभा 21 नवंबर को 12 बजे टीडी पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के मैदान पर होगी। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र और पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने शुक्रवार को जनसभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने व्यवस्था और सुरक्षा के संबंध में मातहत अधिकारियों को दिशानिर्देश दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 21 नवंबर को 11 बजे गोरखपुर से हेलीकाप्टर (वीटी-एचजीएक्स) से प्रस्थान कर 12 बजे जौनपुर पुलिस लाइन के हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे टीडी कालेज के खेल मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। अपराह्न 1.10 बजे वे पुलिस लाइन के हेलीपैड से जौनपुर स्रे स्थान कर 1.30 बजे बलिया पहुंचेंगेे। कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन और टीडी पीजी कालेज के खेल मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने पुलिस लाइन में बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल, सेफ हाउस, विश्राम स्थल, अतिथि गृह का निरीक्षण किया। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता केजी सारस्वत को मुकम्मल व्यवस्था करने का निर्देश दिया। टीडी कालेज के ग्राउड स्थल को भी देखा। मैदान की साफ-सफाई, टेंट आदि के बारे में पार्टी के पदाधिकारियों एवं एक टेंट हाउस के संचालक से जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट इंद्रभूषण वर्मा को निर्देशित किया कि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी के जरिये व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। अपर पुलिस अधीक्षक देहात संजय राय को मानक के अनुसार सभी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर अपर जिला मजिस्ट्रेट भू-राजस्व रामआसरे सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकासरी नगर नृपेंद्र, थानाध्यक्ष लाइनबाजार एसपी मिश्रा, प्राचार्य टीडी कालेज डा. विनोद कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।