{"_id":"59d7d5c74f1c1bcf538b608f","slug":"150731724618-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के तरक्की के लिए फिक्रमंद है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के तरक्की के लिए फिक्रमंद है सरकार
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केराकत। प्रदेश सरकार किसानों के लिए काफी फिक्रमंद है। किसानों के तरक्की के लिये नित नए कार्य कर रही है। ताकि प्रदेश में कृषि उत्पादन को बढ़ाया जा सके।
ये बातें मुख्य अतिथि केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने शुक्रवार को केराकत तहसील सभागार में फसली ऋण मोचन योजना के तहत आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि किसानों की खेत की मिट्टी की जांच कराकर सरकार अच्छे बीज और खाद किसानों को मुहैया कराकर अच्छे उत्पादन कराने का कार्य कर रही है। किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए बराबर सरकार कोशिश कर रही है। तकरीबन 500 किसानों को ऋण मोचन का प्रमाण पत्र दिया गया। जिसे पाकर किसानो के चेहरे खिल उठे। इस दौरान एसडीएम जगदम्बा सिंह व बीडीओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि ऋण मोचन में 10 हजार से एक लाख तक के किसानों का कर्ज माफ़ हुआ है। इस मौके पर तहसीलदार चंद्रशेखर,नायब तहसीलदार अजीत कुमार सिंह,आसिफ अंसारी,जैस यादव,साजिद अंसारी,रमेश यादव व एडीओ पंचायत हरिहर लाल आदि उपस्थित रहे।