फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विवाहिता मिली जिंदा, दहेज हत्यारोपी के मिली राहत

विवाहिता मिली जिंदा, दहेज हत्यारोपी के मिली राहत

Sat, 07 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता मिली जिंदा, दहेज हत्यारोपी के मिली राहत
मछलीशहर। जिस महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति समेत परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दो साल पहले दहेजहत्या का केस दर्ज किया था वह महिला जिंदा निकली। पति के साझा बैंक खाते से रुपये निकालने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। हालांकि इस मामले में आरोपी को राहत मिली है। महिला का कहना है कि वह पति से खुश नहीं थी, इसलिए वह छोड़कर दूसरे के साथ चली गई और उसी से शादी कर ली। पिता ने कोई मुकदमा दर्ज कराया है। इस बात की उसे जानकारी भी नहीं थी।
विज्ञापन

बताते चलें कि मुंगराबादशाहपुर के साहबगंज निवासी सुजीत सोनी की शादी 3 फरवरी 2010 को प्रतापगढ जिले के अंतु थाना क्षेत्र के बरकन्दपुर गांव निवासी गुरुजी की पुत्री मीणा से हुई थी ।20 नवम्बर 2015 को मीणा ससुराल से बिना बताए चली गई । कुछ दिन बाद उसके पिता ने जरिये अदालत ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मुकदमा कायम करा दिया। जिसमें सात लोगों को आरोपी करार दिया गया। मामले की विवेचना सीओ मछली शहर को सौंपी गई थी। मीना इसी बीच अपने पति के संयुक्त खाते से लिंक किए गए आधार कार्ड से बैंक खाते से पैसे निकाल रही थी। उसके पहले पति ने यह जानकारी उक्त अधिकारी को दी। इस पर सीओ ने ग्राहक सेवा केंद्र का पता किया। वह स्थान लखीमपुर खीरी जिले में पाया गया। पुलिस टीम ने कई बार दबिश देकर गिरफ्तारी का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। 6 अक्टूबर 2017 को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि उक्त मीणा अपने रिश्तेदार से मिलने मूगराबादशाहपुर जा रही है। वह मछलीशहर रोडवेज स्टेशन पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मीना बताया और उसने बताया कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित नही करते थे। उसका पति बौने कद का था । वह अपनी शादी से खुश नहीं थी और घर से चली गई थी। पुलिस ने मायके वालों को खबर दी मगर कोई थाने नहीं आया। इस प्रकार दहेज हत्या का पिता द्वारा ससुरालवालो पर लगाया गया आरोप फर्जी निकला है। विवाहिता लखीमपुर खीरी निवासी गुरुजीत के साथ अपना विवाह करके रहने की बात सी ओ को दिए बयान में कही है। दूसरी शादी के बाद उसके पास एक बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed