फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मांग पूरा होने तक हड़ताल जारी रखने की दी चेतावनी

मांग पूरा होने तक हड़ताल जारी रखने की दी चेतावनी

Tue, 26 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
मांग पूरा होने तक हड़ताल जारी रखने की दी चेतावनी
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
जौनपुर। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और मानदेय वृद्धि की मांग लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में चल रही अनिश्चित कालीन हड़ताल सातवें दिन सोमवार को भी जारी रही। डोभी ब्लाक की अध्यक्ष मीरा सिंह की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी है। इस दौरान 15 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की गई। साथ ही मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी गई। जिला मंत्री मिनाक्षी शुक्ला ने कहा कि सरकार जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक हम लोगों का हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल समाप्त करवाने का प्रयास अधिकारी कर रहे हैं। अधिकारियों के इस मंसूबे को हम लोग सफल नहीं होने देंगे। हम लोग अपने लक्ष्य को पाने के लिए बिना किसी डर के आगे बढ़ेंगे। जिला कोषाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि जब तक सरकार हमारी 15 सूत्रीय मांगों का निस्तारण नहीं करती है तब तक हम लोगों को हड़ताल जारी रखना है। इस अवसर पर संगठन मंत्री चंद्रकला,वरिष्ठ अध्यक्ष मनोरमा सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीबीसिंह,मंत्री चंद्रशेखर सिंह व उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव व राजबली यादव ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन माधुरी, सोनिया व सुनीता यादव ने किया। हड़ताल में जिलाध्यक्ष सरिता सिंह,गीता सोनकर, रीता श्रीवास्तव, मीना यादव, सुजाता चतुर्वेदी, सुमन सिंह, पुष्पा सिंह, दुर्गेश, जया साहनी, राजनंदीनी, नूरसबा व कोकिला सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed