फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मूर्ति विसर्जन व दशहरा के लिए अधिकारी तैनात

मूर्ति विसर्जन व दशहरा के लिए अधिकारी तैनात

Mon, 25 Sep 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन व दशहरा के लिए अधिकारी तैनात
जौनपुर। दुर्गापूजा, दशहरा और मोहर्रम शांति और सद्भाव के साथ संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि महाअष्टमी, महानवमी एवं दशहरा क्रमश: 28, 29 व 30 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दौरान शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर मजिस्ट्रेट व एसडीएम की होगीे। वे संबंधित पुलिस अधिकारी व थानाध्यक्षों के सहयोग से कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराएंगे। किसी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई विवाद पैदा होता है तो उसका निपटारा संबंधित लोगों से मिलकर कर लिया जाए। मूर्ति विसर्जन हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार कराया जाए। मूर्ति विसर्जन 30 सितंबर की रात होगा। मूर्ति विसर्जन नखास मुहल्ला (ओलंदगंज) विसर्जन घाट पर होगा। विसर्जन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 27 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इंद्रभूषण वर्मा नगर मजिस्ट्रेट भ्रमणकर दायित्वों का निर्वहन करेंगे। गोमती नदी (विसर्जन घाट) पर पीडी प्रवीण कुमार राय, जूलूस में अहियापुर से सुतहट्टी चैराहे तक तहसीलदार सदर चंद्रेश कुमार सिंह, सुतहट्टी चैराहे से कोतवाली चैराहे तक अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर रमापति बिंद, कोतवाली से चहारसू चैराहे तक बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी संजय राय, चहारसू चैराहे से शाहीपुल तक जिला कार्यक्रम अधिकारी गोविंद दयाल यादव, सरायपोख्ता ओलंदगंज से सांसद केपी सिंह के मकान की गली होते हुए विसर्जन स्थल तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी प्रकार सद्भावना पुल से अशोक टाकीज तिराहे तक जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, ओलंदगंज से मछलीशहर पड़ाव तक जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरएन यादव , कोतवाली से चांद मेडिकल स्टोर नबाब युसुफ रोड तक उपायुक्त मनरेगा कमलेष कुमार सोनी, चहारसू चैराहे पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह, अटाला चैराहा पर सहायक श्रमायुक्त बीएन दूबे, सद्भावना पुल पर अधिशाषी अभियन्ता नलकूप चंद्रशेखर , बड़ी मस्जिद के पास एसके श्रीवास्तव, मोहम्मद हसन कालेज के पास राम पीओ सौर ऊर्जा अधिकारी व्यवस्था संभालेंगे। जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार नगर क्षेत्र में भ्रमण कर मदिरा की दूकानों की बंदी सुनिश्चित कराएंगे। राजा साहब के पोखरे पर आयोजित विजयदशमी में शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed