फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नैतिक दायित्व बोध कराएं शिक्षक : डीएम

नैतिक दायित्व बोध कराएं शिक्षक : डीएम

Mon, 25 Sep 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
नैतिक दायित्व बोध कराएं शिक्षक : डीएम
जौनपुर। नगर विकास राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा है कि देश को संवारने का कार्य शिक्षक करते हैं। इसलिए समाज की बहुत अपेक्षा शिक्षकों से ही है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता है। किसी भी देश का भविष्य उन्हीं के हाथों में होता है। वे रविवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने विद्यालय को बेहतर बनाने में जुटे शिक्षकों को सम्मानित किया जाना खुशी की बात है। स्टर एजुकेशनल के राज्य प्रतिनिधि आशीष शर्मा ने कहा कि गुणावत्तापूर्ण शिक्षा के लिए गुणवतापूर्ण शिक्षण एक अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की बेहतरी और शिक्षकों को उत्साहित करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है। समारोह में दस विकासंखंड़ों के 750 शिक्षकों को बुलाया गया था। शिक्षकों ने प्रदर्शनी लगाया था। जिसका अवलोकन राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव एवं दूसरे सत्र में डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र ने किया। डीएम ने कहा कि पहले शिक्षक छात्र को संतान से अधिक स्नेह देते थे। उनकी कोशिश होती थी कि हमारे छात्र बेहतर इंसान बने। संसाधन बढ़े है लेकिन ऐसी धारणा शिक्षकों में कम दिखती है। इस मौके पर सत्यप्रकाश पांडेय, कृष्णदेव, आशुतोष कुमार, जयंत गुप्ता, सौरभ चांडक, अजीत कुमार, बृजेश सिंह, नुरूल हक, अभिषेक रंजन ने भी संबोधित किया। संचालन नेहा मिश्रा एवं गोपाल सिंहन ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed