{"_id":"59c7f8924f1c1b27688b6452","slug":"150627756219-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय द्विवार्षिक अधिवेशन रिपोर्ट पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय द्विवार्षिक अधिवेशन रिपोर्ट पर चर्चा
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के अधिवेशन को संबोधित करते आरएन परासर
जौनपुर। आल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन पोस्टमैन एवं एटीएस का संयुक्त मंडलीय अधिवेशन व कंवेंशन रविवार को एक मोटल में हुआ। इसमें मंडलीय द्विवार्षिक अधिवेशन रिपोर्ट के बारे में चर्चा की गई। डाककर्मियों की समस्याओं पर चिंता जताई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनरल सेक्रेटरी आरएन परासर व प्रदेश मंत्री डा. शेषमणि त्रिपाठी ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि संगठन समस्याएं दूर करने के लिए प्रयासरत है। मंडलीय स्तर पर जो भी समस्याएं हैं उनको एजेंडे के माध्यम से हल कराने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान एमटीएस एवं पोस्टमैन कैडर में भारी कमी है। जिसके कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। कर्मचारी दो-दो बीट पर का काम कर रहा है। इसको प्रांतीय स्तर पर लगातार उठता रहा है। इसके अलावां अन्य समस्याओं को भी दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के संरक्षण सलाहकार कामरेड टीपी मिश्रा, सचिव हरिशंकर यादव, आरके मिश्रा व रामउजागीर यादव उपस्थित रहे।