फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   14 वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता

14 वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता

Sun, 24 Sep 2017 12:21 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
14 वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता
युवा संसद में उपस्थित विद्यार्थी
विज्ञापन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हाल में 14 वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को कॉन्फ्रेंस हाल में किया गया। जिसे संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर ने कहा कि आज के छात्र भविष्य के सांसद, राजनेता एवं समाज सुधारक हैं। समाज की बेहतरी एवं देश की प्रगति के लिए अभी से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि आपके सकारात्मक गतिविधियों का लाभ समाज एवं देश के सामान्य नागरिक को भी मिले।
युवा संसद की कार्यवाही प्रारम्भ होने पर स्पीकर बनी विश्वविद्यालय की छात्रा साक्षी त्रिपाठी ने सभी सांसदों का सदन में स्वागत किया। तत्पश्चात सेक्रेटरी जनरल नैंसी सोनी द्वारा नवनिर्वाचित सांसद नफीस अहमद एवं नौशाद आलम को शपथ ग्रहण दिलाई गई। प्रधानमंत्री द्वारा इसके बाद अपने नए मंत्रियों का परिचय सदन से कराया। प्रश्नकाल की शुरुआत करते हुए सावन साहू ने नकल माफियाओं पर नकेल लगाने पर मानव संसाधन विकास मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। सांसद बने छात्र सादिक शकील ने प्रश्न किया कि देश के राष्ट्रीय पशु बाघ के संरक्षण के मामले में सरकार ने क्या कदम उठाए हैं। इसका जवाब देते हुए वनमंत्री बने दिव्यांशु तिवारी ने कहा कि देश में बाघों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सदन में प्रतिपक्ष के नेता की भूमिका अदा कर रहे राहुल मौर्या ने विश्वविद्यालयों में अनावश्यक मुद्दों पर बहस, नारेबाजी को रोकने पर पर अपनी बात रखी। जिसका जवाब देते हुए गृह मंत्री की भूमिका में मोहम्मद फैजान अंसारी ने कहा कि यह केवल कुछ चंद लोगों की कारस्तानी है जो मीडिया की नजर में आकर चर्चित होना चाहते हैं। ऐसे सभी विश्वविद्यालयों से तत्संबंध में सरकार ने रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा संसद प्रतियोगिता में स्पीकर की भूमिका में विश्वविद्यालय की छात्रा साक्षी त्रिपाठी, डिप्टी स्पीकर की भूमिका में सैफुल्लाह सिद्दीकी, प्रधानमंत्री की भूमिका में रूप शंकर मिश्र , गृहमंत्री की भूमिका में मोहम्मद फैजान अंसारी, वित्तमंत्री के रूप में मनीषा श्रीवास्तव, रक्षामंत्री की भूमिका में तनशीत अहमद ,मानव संसाधन मंत्री की भूमिका में प्रियबंदा सिंह, भूतल परिवहन मंत्री के रूप में वैभव श्रीवास्तव, रेल मंत्री के रूप में अमन कुमार गुप्ता सहित अन्य विभागों के मंत्री बने एवं लोकसभा सांसद के रूप में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी भूमिका को प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर 14 वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रतियोगिता की समाप्ति पर उपस्थित प्रतिभागियों, शिक्षकों, मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी अतिथियों ने स्वच्छ भारत के लिए स्वच्छता की शपथ ली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अजय प्रताप सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ ब्रजेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों से यह अपेक्षा की कि विधायी प्रक्रिया जैसी होनी चाहिए उसी व्यवहार की अपेक्षा उनसे सदैव रहेगी। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक डॉ. मानस पांडेय एवं संचालन डॉ. अमित वत्स ने किया। इस मौके पर डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ सुरजीत यादव, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, सुरेंद्र सिहानियां, सुुुुभाष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

------
यह होंगे सम्मानित
जौनपुर। पूविवि में युवा संसद प्रतियोगिता में रेल मंत्री बने विद्यार्थी अमन कुमार गुप्ता को प्रथम, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रियबंदा सिंह को द्वितीय ,स्टांप ड्यूटी मंत्री बनी शिवानी पांडेय को तृतीय, वित्त मंत्री मनीषा श्रीवास्तव को चतुर्थ ,लोक सभा अध्यक्ष की भूमिका का निर्वहन करने वाली साक्षी त्रिपाठी को पंचम एवं नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रहे छात्र राहुल मौर्या को षष्टम पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा निर्णायक मंडल के प्रमुख संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के नामित समन्वयक गुरुग्राम हरियाणा के डॉ. अनुपम कुरलवाल और पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed