फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद

मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद

Sat, 23 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद
सुईथाकला। विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चौधरी गुट) द्वारा शनिवार को सुईथाकला ब्लाक में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की गई। साथ ही सात सूत्रीय पत्रक बीडीओ सुबास चंद्र सरोज को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष झिनकू सिंह ने कहा कि इस समय बिजली की जबरदस्त कटौती हो रही है जिससे किसानों सहित अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धान सहित अन्य फसलों की सिंचाई सहित आदि कार्य प्रभावित है। कई दिनों से जले ट्रासफार्मरों को नहीं बदला जा रहा है। शाहगंज से सूरापुर रोड की मरम्मत नहीं हो रही है। इससे लोगों को आवागमन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। राजकीय नलकूप खराब पड़े हैं। प्रधानमंत्री आवास देने में धांधली की गई है। शौचालय नहीं बनवाया जा रहा है। इन समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मांगो का तत्काल अगर निस्तारण नहीं होता है तो एक सप्ताह के बाद ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी करके घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में जैतून राम, राममिलन विंद, राजेश सिंह, मुनरा देवी, केवला देवी,रामभरोस राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed