फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   खुले में अब शौच की बात पुरानी

खुले में अब शौच की बात पुरानी

Sun, 24 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खुले में अब  शौच की बात पुरानी
सहतरिया में समाधान दिवस पर संबोधित करतीं प्रभारी मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी
मछलीशहर/जौनपुर। गांवों में गंदगी के चलते लोग बीमारियों के शिकार होते हैं। सरकार स्वच्छता अभियान के तहत एक वर्ष के अंदर हर घर को शौचालय उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है। एक वर्ष में खुले में शौच करने की प्रथा समाप्त हो जाएगी। ये बातें महिला व परिवार कल्याण मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार मछलीशहर में आयोजित समाधान दिवस में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने सपा सरकार के दौरान पेंशन योजना में धांधली होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपात्रों को योजना का लाभ दिया जा रहा था। अब पूरी पारदर्शिता के साथ पात्रों को लाभ दिया जा रहा है। पेंशन राशि में वृद्धि, ऋण माफी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सात लाख लोगों को आवास की प्रथम किश्त देने, नि:शुल्क विद्युतीकरण योजना चलाकर कटियामारी की समस्या दूर करने, एक लाख 30 हजार किमी सड़क गड्ढा मुक्त करने, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन व चूल्हा गरीबों को देने जैसी सरकार की उपलब्धि को उपस्थित जन समुदाय के समक्ष रखा। उन्होंने शौचालयों में कबाड़ रखने के बजाय उनका उपयोग करने की अपील की। इंटरनेट के इस युग में योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उसका लाभ ऑनलाइन आवेदन करके उठाने की अपील की। कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच जाकर लोगों को शासन से चल रही योजनाओं का लाभ दिलवाएं। उन्होंने योजनाओं के लाभ मिलने के बाबत लोगों से जानकारी ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय संचालन ब्रह्मदेव तिवारी ने किया। कार्यक्रम में राजेश सिंह, सुरेंद्र, विक्रम सिंह, राकेश जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद सिंह, श्याम बिहारी, अभिषेक सिंह, संतोष जायसवाल, शत्रुघ्न जायसवाल, कृष्ण कुमार दुबे, मेहीलाल गौतम, मीना पटेल, आशा मौर्य, बृजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





शिकायतों की होगी क्रास चेकिंग
भ्रष्टाचार की शिकायत पर मंत्री हुईं गंभीर
मछलीशहर। शासन की योजनाओं का लाभ अधिकतर पात्रों को नहीं मिलने की शिकायत को मंत्री ने स्वीकार करते हुए कहा कि शासन इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करने में जुटा है । अब जिस विभाग की शिकायत आएगी उसकी जांच अन्य विभाग को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस पर विहारी महिला महाविद्यालय में पत्रकारों से बातचीत में डा. जोशी ने कहा कि विकास खंड के खजुरहट, अमारा, कौरहा, सराययुसूफ, कटाहित खास जैसे दर्जनों गांवों में शौचालय, वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन सहित लाभकारी योजनाओं में भष्ट्राचार की बात भाजपा कार्यकर्ताओं ने उठाई। भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी की शिकायत होने पर उसी से जांच कराने पर मामले में लीपापोती करने की शिकायत भी की। इसपर मंत्री ने कहा कि यह पुरानी सरकारों का सिस्टम था । इसको समाप्त कर सरकार अब अन्य विभाग, एजेंसी से जांच कराएगी । साथ ही जांच की क्रास चेकिंग भी कराई जाएगी। गांवों में ग्रामप्रधान व नगर में नगर पंचायत से जमीन लेकर वहां पानी सहित बाड़े की व्यवस्था कराई जाएगी। उसकी व्यवस्था में शासन प्रशासन अपने स्तर से मदद करेगा लेकिन उसके संचालन का भार जनता को उठाना होगा। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक प्रवीण सिंह ,जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी सुरेश मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव ,सूचना अधिकारी केके त्रिपाठी ,तहसीलदार संतोष सोनकर, ईओ धीरज सिंह मौजूद रहें।





प्रभारी मंत्री को सौंपा शिकायतों का पुलिंदा
सतहरिया। प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने मुंगराबादशाहपुर में आयोजित समाधान दिवस पर कहा की भाजपा शासन में जनता सरकार के पास नहीं बल्कि सरकार जनता के पास जा कर उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। उन्होंने कहा की स्वच्छता अभियान के तहत अब तक प्रदेश के 28 जनपदों को खुले मे शौच से मुक्ति बनाया जा चुका है। इस मौके पर स्वागत संबोधन राजीव केशरी ने किया। स्थानीय लोगों ने समस्याओं का पुलिंदा प्रभारी मंत्री को सौंपा। जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय पुष्पा शुक्ला ,पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष कपिल मुनि , घनश्याम दास गुप्त, श्याम सुंदर दूबे ,पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष आनन्द लवकुश मोदनवाल, सूर्य लाल जायसवाल, पूर्व सभासद सौरभ जायसवाल , संतोष मिश्रा कामता प्रसाद यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, रतन लाल जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed