{"_id":"59c6a08d4f1c1b26688b62dd","slug":"150618949115-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ियों ने जुलूस निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ियों ने जुलूस निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। राज्य कर्मचारी नियुक्ति और मानदेय बढ़ाने आदि की मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन ने हड़ताल के छठवें दिन शनिवार को जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर से जुलूस निकालकर अंबेडकर तिराहा तक गईं। इसके बाद वापस कलेक्ट्रेट परिसर आकर जुलूस सभा में परिवर्तित हो गया। इस दौरान लंबित 15 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि सरकार यदि हमारी मांगों को नहीं मानती है तो आने वाले समय में चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीबी सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ियों की 15 सूत्री मांगों को प्रदेश की पिछली सरकार ने भी जायज ठहराया था। जिसको मानने के लिए कुछ दिन का समय मांगा था। परंतु सही निर्णय न ले पाने के कारण सरकार गर्त में चली गई। कार्यक्रम को उपाध्यक्ष अशोक कुमार, संप्रेक्षक सभाजीत यादव, संघर्ष समिति के अध्यक्ष इंजीनियर केडी यादव आदि ने संबोधित किया। हड़ताल में माधुरी सोनिया, पुष्पा सिंह, सुनीता सिंह, चंद्रकला, ज्योति गौंड़, बिंदु देवी, रेखा राय, रेखा सिंह, सुनीता, आशा शुक्ला, विद्या, प्रेमा सिंह, प्रमिला यादव, गीता सोनकर, उर्मिला देवी, अर्चना सिंह, गीता सिंह, मीरा सिंह, शशिकला, प्रमिला, उर्मिला, मीना यादव, मनोरमा सिंह, किरन सिंह, आरती यादव, प्रेमा पटेल, मंजू दूबे आदि उपस्थित रही।