{"_id":"59c408c84f1c1b1c688b5e7c","slug":"15060195631-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करी की घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करी की घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने लगाया जाम
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर (जौनपुर)। इलाके में आए दिन हो रही पशु तस्करी की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को जलालपुर थानागद्दी मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गश्त बढ़ाने का भरोसा दिया तो करीब घंटे भर बाद जाम समाप्त हुआ।
जलालपुर थाना क्षेत्र के बीबनमऊ, प्रधानपुर, मझगंवा कला, तालमझवारा आदि गांवों से 15 दिन के भीतर पशु तस्करी की करीब 10 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। बुधवार की रात बनपुरवा गांव में तस्कर पिकअप पर भैंस लाद रहे थे तभी ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ लिया। पिकअप सवार तस्कर बनपुरवा गांव निवासी बांकेलाल यादव के घर के सामने बंधी भैंस को पिकअप पर लाद रहे थे। तभी पड़ोसी डॉ. राम सेवक यादव की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी डंडे के साथ पहुंचे। आखिरकार तस्करों को भागना पड़ा। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस सुबह तक मौके पर नहीं पहुंची। आए दिन हो रही पशु चोरी की घटना के विरोध में बनपुरवा गांव में ग्रामीणों ने जलालपुर थानागद्दी मार्ग को जाम कर दिया। जाम की खबर पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि अब पुलिस गश्त बढ़ाएगी और ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाएगी। इस आश्वासन पर घंटे भर बाद जाम समाप्त हुआ।