{"_id":"59bad0314f1c1b25688b496b","slug":"150541524311-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बालक को पुलिस ने परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बालक को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर (जौनपुर)। सुजानगंज थाना क्षेत्र के चेती गांव से बुधवार को लापता बालक को पुलिस ने देर शाम परिजनों को सौंप दिया। बालक को भाऊपुर गांव में लावारिश हालत में पाया गया था।
सुजानगंज थाना क्षेत्र के चेती गांव निवासी मुन्नू यादव का पुत्र शनि (7) घर पर मां की डांट से नाराज होकर बुधवार को सुबह घर से निकल गया था। न मालूम कैसे भटकते हुए वह मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर गांव में पहुँच गया। गांव में मासूम को रोता बिलखता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मछलीशहर पुलिस उसे कोतवाली ले आई। काफी देर बाद उसने गांव का नाम चेती बता। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला यह गांव सुजानगंज थाना क्षेत्र में है। सुजानगंज पुलिस ने चेती गांव में पता किया तो लोग लापता बालक की खोज में लगे थे। सूचना पर मुन्नू अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे। देर शाम को कोतवाली में बेटे को देखते ही उन्होंने गले लगा लिया और आंखों से आसू छलक पड़े।
विज्ञापन