{"_id":"59bacf3f4f1c1b8f688b498a","slug":"15054150018-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ के आदेश का कर्मचारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ के आदेश का कर्मचारियों ने किया विरोध
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सिरकोनी ब्लाक कर्मचारियों ने गुरुवार को ब्लाक परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान डीपीआरओ के द्वारा प्रत्येक गांव में लाभार्थियों को प्रेरित कर प्रतिदिन एक-एक शौचालयों का निर्माण कराकर रोज विभाग को अवगत कराने के साथ ही प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश का विरोध किया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष डा. प्रदीप सिंह ने कहा कि पूर्व में 18 ग्राम पंचायत आडियो में चयनित हुए थे।जिसमें पूर्व के उच्चाधिकारियों द्वारा बिना धन आवंटित किए प्रेरणा एवं व्यवहार से शौचालय बनवा दिया गया था। लेकिन उक्त शौचालय की लागत धनराशि लाभार्थियों को अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस मामले को लेकर अभी भी शौचालय बनवाने वाले लाभार्थियों में आक्रोश व्याप्त है। प्रधान संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने कहा कि खनन कार्य बंद होने की वजह से मोरंग बालू एवं गिट्टी सरकारी मानक दर से पांच गुना अधिक दाम में मिल रहे हैं। ऐसे में शौचालय प्रेरित कर निर्माण कार्य करना बहुत ही मुश्किल कार्य है। ग्राम विकास अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि हम लोग ग्राम सभाओं में जाकर प्रेरणा दे सकते हैं व लोगों को समझा सकते हैं। शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।लेकिन प्रतिदिन एक शौचालय बनवाने के लिए बाध्य नहीं हो सकते है। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी जित्तू राम यादव, फौजदार पाल, रामचरण यादव सहायक विकास अधिकारी पंचायत हौसला प्रसाद सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।