{"_id":"59bacb7f4f1c1b1b688b4a91","slug":"15054140411324-1-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेड्यूल 24 का, मिल रही 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेड्यूल 24 का, मिल रही 1
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। एक ओर बिजली कटौती तो दूसरी ओर उमस भरी गर्मी में शहरवासी परेशान हैं। बिजली के आने का का कोई समय नहीं रह गया है। जिससे लोग दैनिक दिनचर्या के कार्य नहीं कर पा रहे हैं। शहर में बिजली आपूर्ति का शेड्ययूल 24 घंटे का है, लेकिन कभी 18 घंटे तो कभी 19 घंटे बिजली मिल पा रही है। विभाग फाल्ट व अघोषित कटौती बताकर चुप्पी साधे है।
शहर क्षेत्र में बुुधवार को वैसे तो हर आधे घंटे पर बिजली कट रही थी, लेकिन शहरवासियों को उस समय बिजली कटना भारी पड़ा। जब 230 उपकेंद्र नईगंज फीडर के पीछे पीपल के पेड़ पर जाली गिरा। जिससे दोपहर ढ़ाई बजे लेकर साढ़े चार बजे तक ब्रेक डाउन हुआ। इस दौरान अंबेडकर तिराहा, मियांपुर, रुहट्टा, पालिटेक्निक, सुंदरपुर, पॉलिटेक्निक व सीटी स्टेशन आदि मोहल्लों की बिजली गुल रही। इसके बाद रात साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक पूरे जिले की बिजली कटी रही। गुरुवार को भी दोपहर दो बजे से लेकर पांच बजे तक इमरजेंसी कटौती के कारण पूरे जिले की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली की इस जबरदस्त कटौती के कारण शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे अपने बिजली संबंधित कार्य नहीं कर पा रहे है। साथ ही उनकी दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। वहीं रात में बिजली कटने के कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। महिलाएं व बच्चे रात में मकान के छतों पर टहलने को विवश हो रहे हैं। वहीं पुरुष सड़क पर टहलकर रात गुजार रहे हैं। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी हैं। विभाग भी फाल्ट व इमरजेंसी रोस्टिंग बताकर पल्ला झाड़ ले रहा है।
------
फाल्ट आने व इमरजेंसी कटौती के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। फाल्ट को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहालकर कर दी जा रही है।लेकिन दो दिन से इमरजेंसी कटौती हो रही है। जिसका समय निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
-एससी सोनोदिया, एक्सईएन,विद्युत वितरण खंड तृतीय