{"_id":"59b5885e4f1c1be67f8b5b05","slug":"15050691716-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं होने से नगरवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं होने से नगरवासी परेशान
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतहरिया। नगर पालिका मुगराबादशाहपुर द्वारा नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं करने से नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। नगरवासियों ने पेयजल आपूर्ति नियमित करने की मांग की।
नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर के सिपाह, अंबेडकर नगर, आदर्श नगर, बभनौटी, आजाद नगर सहित कई मुहल्लों में कई दिनों से पानी आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो रही है। समय से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से मुहल्लेवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उनको पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं आरओ का पानी मंगा कर पीने को विवश हैं। इस संबंध में सिद्धार्थ तिवारी व मोहम्मद कलीम आदि मोहल्ला वासियों ने बताया कि पेयजल आपूर्ति समय से करने के लिए कई बार नगर पालिका प्रशासन से गुहार लगाई गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने शीघ्र समय से पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है।